Shimla: न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने ग्रहण किया हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश का पदभार

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।

  

  मुख्य न्यायाधीश एल.नारायणा स्वामी ने  उच्च न्यायालय में आयोजित एक  गरिमामय समारोह में उन्हें दिलाई  पद की शपथ 



न्यायमूर्ति रवि मलिमठ ने आज हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायाधीश के रूप में पदभार ग्रहण किया। उन्हें मुख्य न्यायाधीश एल.नारायणा स्वामी ने हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय में आयोजित एक साधारण परंतु गरिमामय समारोह में पद की शपथ दिलाई। इससे पहले, न्यायमूर्ति रवि मलिमठ उत्तराखंड उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश थे। 


इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय के न्यायधीश, न्यायमूर्ति तरलोक सिंह चौहान, न्यायमूर्ति सुरेश्वर ठाकुर, न्यायमूर्ति विवेक सिंह ठाकुर, न्यायमूर्ति अजय मोहन गोयल, न्यायमूर्ति संदीप शर्मा, न्यायमूर्ति चंदर भूषण बारोवालिया, न्यायमूर्ति अनूप चितकारा और न्यायमूर्ति ज्योत्सना रिवाल दुआ भी उपस्थित थे।


रजिस्ट्रार जनरल श्री वीरेंद्र सिंह ने कार्यवाही का संचालन किया।


न्यायमूर्ति मलिमठ का जन्म 25-05-1962 को हुआ था। उन्होंने 28-01-1987 को बैंगलोर में वकालत शुरु की और उन्होंने मुख्य रूप से संवैधानिक, दीवानी, आपराधिक, श्रम और सेवा मामलों में कर्नाटक उच्च न्यायालय, बैंगलोर में वकालत की । उन्हें 18-02-2008 को कर्नाटक उच्च न्यायालय के अतिरिक्त न्यायाधीश और 17-02-2010 को स्थायी न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया । उत्तराखंड उच्च न्यायालय में स्थानांतरित होने पर, 05.03.2020 को उन्होंने उत्तराखंड के उच्च न्यायालय में न्यायाधीश का पद ग्रहण किया। 28/07/2020 को उन्हें उत्तराखंड के उच्च न्यायालय के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश के रूप में नियुक्त किया गया।


शपथ ग्रहण समारोह के अवसर पर एडवोकेट जनरल श्री अशोक शर्मा, हिमाचल प्रदेश बार काउंसिल के अध्यक्ष रमाकांत शर्मा, हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष श्री नरेश्वर सिंह चन्दॆल, एडिशनल सॉलिसिटर जनरल ऑफ इंडिया श्री राजेश शर्मा और डॉ. बलदेव सिंह, रजिस्ट्रार (सतर्कता), भी उपस्थित थे। कोरोना महामारी के प्रसार की रोकथाम के लिए जारी किए गए निर्देशों का पालन करते हुए, इस अवसर पर सीमित संख्या में ही लोग उपस्थित थे और अन्य लोगों के लिए य़ू ट्यूब पर शपथ ग्रहण समारोह का सीधा प्रसारण किया गया।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

कोरोना संकट काल मे मंत्री जी ने खरीद ली मंहगी SUV कार

ऊना: 15 साल कि नाबालिग के साथ 21 वर्षीय युवक ने किया दुष्कर्म

लोकसभा चुनाव 2019 की तारीकों का ऐलान

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

Kinnaur:लॉकडाउन में शराब खरीदने गए युवकों से वसूले 50 हजार, पूरी पुलिस चौकी लाइन हाजिर

हिमाचल में 1 जून को नही दौड़ेगी प्राइवेट बसें, सेवा देने को किया इंकार

आज का शब्द: जघन्य और अज्ञेय की कविता- शायद तुम सच ही कहते थे

फर्जी टीकाकरण : टीका-घोटाले के आरोपी ने कोविशील्ड के लिए सीरम इंस्टीट्यूट को पत्र लिखने का किया दावा

कुछ और रियातें देने कि तैयारी में जयराम सरकार, 11 को कैबिनेट बैठक में हो सकता है फ़ैसला

Nepal Social Media Row: नेपाल में सोशल मीडिया बैन पर सियासी तूफान, नेताओं ने देश की सरकार को घेरा