Shimla:अतिरिक्त उपायुक्त की अध्यक्षता में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के सन्दर्भ में अधिकारियों के साथ हुई बैठक

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।

 एफएसएसएआई अधिनियम के तहत जागरूकता, निरीक्षण एवं पंजीकरण संबंधित निर्देशों पर विस्तृत चर्चा



 अतिरिक्त उपायुक्त शिमला अपूर्व देवगन ने आज यहां अपने कार्यालय कक्ष में खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम 2006 के संदर्भ में नगर निगम खाद्य सुरक्षा एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों की बैठक ली।


उन्होंने नगर निगम शिमला के दायरे में खाद्य निरीक्षकों द्वारा की जा रही एफएसएसएआई अधिनियम के तहत जागरूकता, निरीक्षण एवं पंजीकरण संबंधित निर्देशों पर विस्तृत चर्चा की और गहनता से विचार-विमर्श किया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों से सीधा संवाद स्थापित किया तथा उनके सुझाव आमंत्रित किए।


अपूर्व देवगन ने बताया कि रेस्टोरंेट एवं खाद्य व्यापार से जुड़े व्यापारियों को खाद्य सुरक्षा मानक अधिनियम के बारे में संवेदनशील बनाया जा रहा है और उन्हें आॅनलाईन माध्यम से पंजीकरण संबंधित जानकारी प्रदान की जा रही है।

उन्होंने बताया कि इन खाद्य सुरक्षा मानकों से पर्यटन एवं पर्यटकों को अभूतपूर्व लाभ होगा और विश्व मानचित्र पर प्रदेश की सराहनीय पहल होगी। अतिरिक्त उपायुक्त ने धरातल पर खाद्य सुरक्षा मानकों के पंजीकरण को कारगर बनाने के लिए प्रशिक्षण एवं जागरूकता पर बल दिया, जिससे टारगेट ग्रुप को स्वच्छता मानकों एवं उनके महत्वों पर संवदेनशील बनाया जा सके।

उन्होंने नगर निगम शिमला के स्वास्थ्य निरीक्षकों से समय-समय पर औचक निरीक्षण करने पर बल दिया ताकि उपभोक्ताओं के स्वास्थ्य से कोई खिलवाड़ न हो। अपूर्व देवगन ने आईसीडीएस विभाग की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं एवं स्वास्थ्य विभाग की आशावर्करों के प्रशिक्षण एवं जागरूक होने पर बल दिया, जिससे खाद्य सुरक्षा मानकों के बारे में स्थानीय लोगों एवं इस व्यवसाय से जुड़े लोगों को अवगत करवाया जा सके।


इस अवसर पर नगर निगम शिमला की खाद्य सुरक्षा अधिकारी वरिन्द्रा चैहान, विजया गौतम एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित थे।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए