हिमाचल में जल्द शुरू होगी विधायक ई-मित्र सेवा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर छह जनवरी को अपने जन्मदिवस पर विधायक ई-मित्र सेवा शुरू करेंगे। उन्होंने कहा कि यह सुविधा सरकार की ओर से पहले से चलाई जा रही शिखर की ओर हिमाचल मोबाइल एप के माध्यम से दी जाएगी। इस एप में एमएलए कॉर्नर नाम से विधायकों को एक अतिरिक्त टैब में विधायक ई-मित्र सुविधा उपलब्ध करवाई जाएगी। 


विधायक ई-मित्र सेवा शुरू होने से विधायक ऑनलाइन अपने कार्य का फॉलोअप कर सकेंगे। वर्तमान व्यवस्था के अनुसार विधानसभा क्षेत्र की जनता अपने जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांगें रखती है। विधायक इन्हें मुख्यमंत्री में समक्ष रखते हैं।


इसके बाद उन प्रस्तावों का फॉलोअप करने के लिए विधायकों को अन्य कार्यालय से संपर्क करने में बहुत अधिक समय लगता है। मुख्यमंत्री ने विधायकों के आग्रह पर अधिकारियों को निर्देश दिए थे कि ऐसी तकनीकी विकसित की जाए, जिससे विधायकों को अपने प्रस्तावों को लेकर हो रही प्रगति की जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत