सिरमौर: वन विभाग ने नष्ट की जंगल में मिली अवैध शराब, मोहिम जारी

हिमाचल क्राइम न्यूज़

सिरमौर। क्राइम डेस्क



 सिरमौर जिले के पांवटा वन विभाग की टीम ने जंगल में नशा माफिया के खिलाफ मुहिम तेज कर दी है। टोका लाई जंगल क्षेत्र में छापामारी की गई। इस दौरान अवैध शराब की तीन भट्ठियां, 9 ड्रमों में भरी 1850 लीटर लाहन(कच्ची शराब) को नष्ट किया गया। मौके पर तैयार कर रखीं 100 लीटर कच्ची शराब को भी नष्ट कर दिया गया। पांवटा वन विभाग की ओर से जनवरी 2021 में यह तीसरी बड़ी कार्रवाही की गई है। इसी माह वन क्षेत्रों में तीन मामलों में अवैध शराब की कुल 15 भट्ठियां, 35 ड्रमों में रखी 4950 लीटर लाहन नष्ट की जा चुकी है।


 मिली जानकारी अनुसार वन विभाग के वन परिक्षेत्राधिकारी  सुप्रभात ठाकुर की ओर से गठित टीम में वन खंड अधिकारी सुमंत ठाकुर, वन रक्षक रतन सिंह, सुरजीत सिंह, रणवीर सिंह, अनिल कुमार व वन कर्मी हरिचंद ने वन क्षेत्र के संदिग्ध अवैध शराब स्थलों पर मंगलवार को कार्रवाही शुरू की जिसके तहत यह कामयाबी हासिल हुई।


गौरतलब है कि वन विभाग को जनवरी 2021 माह में ही तीसरी बड़ी सफलता मिली है। तीन जनवरी को वन खंड अधिकारी सुमंत कुमार की टीम ने खारा, लाई कुकड़ों जंगल में अवैध शराब की आठ भटिठयां, 17 ड्रमों में रखी 2050 लीटर लाहन नष्ट की गई थी। इसके बाद 17 जनवरी को वन परिक्षेत्राधिकारी सुप्रभात ठाकुर की टीम ने छापेमारी की थी। खारा के जंगलों में वन टीम ने अवैध शराब की 4 भट्ठियों, 9 ड्रमों  में रखी 1050 लीटर लाहन को नष्ट किया था। मंगलवार 26 जनवरी को वन परिक्षेत्राधिकारी की टीम ने तीसरी बड़ी सफलता हासिल की है। जिससे अवैध शराब माफिया में हड़कंप मचा हुआ है। डीएफओ पांवटा साहिब कुनाल अंग्रीश ने मामले की पुष्टि की  है। डीएफओ ने कहा कि  वन क्षेत्रों में अवैध नशा के खिलाफ अभियान जारी रहेगा। वन परिक्षेत्राधिकारी की विभागीय टीम ने टोका लाई वन में मौके पर अवैध शराब की भट्ठियों, लाहन व शराब को नष्ट कर दिया है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए