Hamirpur:पंचायत चुनाव के अंतिम चरण में भी दिखा उत्साह

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।

फ़ाइल फ़ोटो:ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नंबर 5 में 99 वर्षीय बर्फी देवी ने किया मतदान

पंचायतीराज संस्थाओं के आम चुनाव के तीसरे एवं अंतिम चरण के मतदान के दौरान भी वीरवार को मतदाताओं ने काफी उत्साह दिखाया।

 उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (पंचायत) देवाश्वेता बनिक ने बताया कि तीसरे चरण में जिला की 81 ग्राम पंचायतों के कुल 457 मतदान केंद्रों पर सुबह 8 बजे वोटिंग शुरू हुई। कोरोना संकट के मद्देनजर तीसरे चरण के मतदान के दौरान भी सभी मतदान केंद्रों पर विशेष ऐहतियात बरती गई। मतदान केंद्रों के बाहर थर्मल स्कैनिंग के बाद ही मतदाताओं को वोट डालने के लिए अंदर भेजा गया। 


फ़ाइल फोटो: ग्राम पंचायत सराहकड़ में पहली बार मतदान करने पहुंची शिल्पा ठाकुर।


अनावश्यक भीड़ रोकने तथा मतदाताओं के बीच पर्याप्त दूरी बनाए रखने के लिए मतदान केंद्रों के बाहर मार्क की गई जगहों पर ही लाईनें लगाई गईं।

  उपायुक्त ने बताया कि वीरवार को भी कई वयोवृद्ध मतदाताओं ने भी अपने परिजनों की मदद से मतदान केंद्रों तक पहुंचकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इनके अलावा पहली बार वोट डालने आए युवा मतदाता भी काफी उत्साहित दिखे।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए