सोलन: मानवभारती यूनिवर्सिटी के बाद अब एक और निजी विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्री का साया

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क



मानव भारती विश्वविद्यालय के बाद अब जिला सोलन के एक और निजी विश्वविद्यालय पर फर्जी डिग्री का साया पड़ गया है। निजी विश्वविद्यालय ने सत्यापन के दौरान एक डिग्री को फर्जी पाया है। निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग ने मामले की जानकारी लगते ही निजी विवि प्रबंधन को एफआईआर दर्ज करवाने के निर्देश दिए हैं। सारा रिकॉर्ड एकत्र कर निजी विवि प्रबंधन एफआईआर दर्ज करवाने की तैयारी में है।


नियामक आयोग के अध्यक्ष मेजर जनरल सेवानिवृत्त अतुल कौशिक ने बताया कि एक निजी विवि से फर्जी डिग्री की शिकायत मिली है। पुलिस में शिकायत करने को कहा गया है। जिला सोलन के बीबीएन क्षेत्र में स्थित एक निजी विश्वविद्यालय में एक डिग्री बीते दिनों सत्यापन के लिए आई। विश्वविद्यालय प्रबंधन ने जांच करने के बाद उस डिग्री को फर्जी बताते हुए अपने विवि से संबंधित नहीं बताया।


निजी विश्वविद्यालय ने इस मामले की जानकारी निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को दी। आयोग ने विवि से पूछताछ करने के बाद इस फर्जी डिग्री की शिकायत पुलिस में करने को कहा है। अब आने वाले दिनों में एफआईआर दर्ज होने के बाद इस मामले का खुलासा होगा। मानव भारती विश्वविद्यालय में फर्जी डिग्रियां दिए जाने का मामला सामने आने के बाद प्रदेश के अन्य निजी विवि में फर्जी डिग्री मिलने का मामला सामने आने से निजी विश्वविद्यालयों की साख दांव पर लग गई है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए