प्रदेश में पहली बार परीक्षा तब आयोजन होंगी जब परिणाम के नतीजे घोषित होते हैं

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

धर्मशाला।



कोविड-19 के कारण प्रदेश में पहली बार परिणाम  निकलने के समय हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करेगा। कोरोना महामारी के कारण प्रदेश में पहली बार बोर्ड की परीक्षाएं दो माह देरी से शुरू हो रही हैं, जबकि स्कूल शिक्षा बोर्ड 29 अप्रैल, 2019 को भी 10वीं कक्षा का परीक्षा परिणाम घोषित कर चुका है। लेकिन ऐसा पहली बार हो रहा है कि रिजल्ट निकलने के समय में बोर्ड को आठवीं, 10वीं और 12वीं कक्षाओं की वार्षिक परीक्षाएं आयोजित करवानी पड़ रही हैं। जानकारी के अनुसार  प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने आठवीं, 10वीं और 12वीं की नियमित और एसओएस परीक्षाओं की डेटशीट को जारी किया है। बोर्ड की ओर से जारी डेटशीट पर कोविड-19 की काली छाया साफ दिख रही है। प्रदेश में पहली बार ऐसा हुआ है कि जिस समय बोर्ड वार्षिक परीक्षाओं का परिणाम घोषित करता था, उस समय में उसे वार्षिक परीक्षाओं का आयोजन करवाना पड़ रहा है।





हर परीक्षा के बाद दो दिन की छुट्टी

वहीं शिक्षा बोर्ड की ओर से ली जाने वाली इन परीक्षाओं में इस दौरान समय भी बहुत अधिक लगेगा। हर विषय की परीक्षा के बाद विद्यार्थियों को दो दिन की छुट्टी होगी। इसके चलते आठवीं कक्षा के सात विषयों की परीक्षा को करवाने के लिए बोर्ड 15 दिन का समय लेगा, जबकि 10वीं कक्षा के लिए 15 दिन का समय लगेगा। वहीं 12वीं कक्षा की परीक्षाएं करवाने के लिए बोर्ड 26 दिन का समय लेगा।



पिछले पांच सालों में 10वीं कक्षा के निकाले गए रिजल्ट

12 मई, 2016

9 मई, 2017

3 मई, 2018

29 अप्रैल, 2019

9 जून, 2020




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत