किन्नौर: पर्यटक को सेल्फी लेना पड़ा भारी, खाई में गिरने से हुई मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़

किन्नौर। मोहन के. नेगी



 किन्नौर जिले के रोघी गांव के नजदीक सुसाइड प्वाइंट पर सेल्फी लेने के चक्कर में एक महिला पर्यटक की गिरने से मौत हो गई है। मिली जानकारी के मुताबिक हरियाणा के सिरसा की महिला पर्यटक की मौत हुई है। कुरुक्षेत्र के ड्राइवर मनविंद्र सिंह ने बताया कि रेखा शर्मा (40) दिल्ली के हजरत निजामुद्दीन से अपनी गाड़ी में किन्नर कैलाश को देखने कल्पा आई थी। जब वह अपनी गाड़ी की सफाई कर रहा था तब महिला सुसाइड प्वाइंट पर सेल्फी ले रही थी। कुछ देर बाद उसने महिला के चीखने की आवाज सुनी।


मनविंद्र सुसाइड प्वाइंट की तरफ दौड़ा उसने महिला का नाम पुकारा लेकिन उसने कोई जवाब नहीं दिया। उसके बाद पुलिस हेल्पलाइन पर कॉल की। सूचना मिलते ही रिकांगपिओ थाना से पुलिस की टीम और प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे। अंधेरा होने के कारण रात में रेस्क्यू अभियान नहीं चलाया जा सका। पुलिस क्यूआरटी और होमगार्ड डिजास्टर टीमों को स्टैंडबाय पर रखा गया है और आज सुबह रेस्क्यू अभियान चलाया जा रहा है। फिलहाल महिला का शव बरामद नहीं हुआ है। पुलिस ने मामला दर्ज करके छानबीन शुरू कर दी है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला