Mandi: 1 करोड़ कि हीरोइन समेत 2 युवक गिरफ्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

मंडी। क्राइम डेस्क



चंडीगढ़-मनाली नेशनल हाईवे पर बल्ह फोरलेन के समीप पुलिस ने सोमवार सुबह 337 ग्राम हेरोइन के साथ अंबाला के दो युवकों को गिरफ्तार किया है। हिमाचल में अब तक की यह सबसे बड़ी खेप है। इसकी कीमत करीब एक करोड़ रुपये आंकी गई है। दो सप्ताह पहले हमीरपुर में भी 320 ग्राम हेरोइन पकड़ी गई थी। 


एसपी शालिनी अग्निहोत्री ने बताया कि नाके के दौरान जब कार सवार युवकों को रोका गया तो दोनों घबरा गए। तलाशी के दौरान गाड़ी में एक बैग में रखी 337 ग्राम हेरोइन बरामद की गई है। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि आरोपी एनएच-21 से मंडी, बिलासपुर और कुल्लू में हेरोइन की सप्लाई करते रहे हैं।


इन आरोपियों से सूबे में सक्रिय नशा तस्करों की जानकारी भी ली जा रही है। डीजीपी संजय कुंडू ने बताया कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में एक किलो हेरोइन की कीमत करीब 7 करोड़ है। हिमाचल में पकड़े गए इस मादक द्रव्य पदार्थ की कीमत पुलिस ने एक करोड़ आंकी है। आईजी कानून व्यवस्था डीके यादव ने कहा कि नशा माफिया पर शिकंजा कसने का अभियान जारी रहेगा।  




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए