नगर निगम शिमला को प्रदान की गई कंपैक्ट तथा स्वीपिंग मशीने, सुरेश भारद्वाज ने किया शुभारंभ

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।



 शहरी विकास  मंत्री  ने  ऐतिहासिक रिज मैदान से पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा नगर निगम शिमला को प्रदान की गई कंपैक्ट तथा स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना


शहरी विकास , आवास ,  नगर नियोजन, संसदीय कार्य, विधि एवं सहकारिता मंत्री सुरेश भारद्वाज ने आज ऐतिहासिक रिज मैदान से पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा नगर निगम शिमला को प्रदान की गई कंपैक्ट तथा स्वीपिंग मशीनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।


शहरी विकास मंत्री ने बताया कि पावर ग्रिड ने कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी गतिविधियों के अंतर्गत शिमला नगर निगम को 4 विशेष प्रायोजन वाहनों की खरीद के लिए सहायता प्रदान की है जिस पर लगभग 2 करोड़ रुपए की राशि खर्च की गई है।


उन्होंने बताया कि किसी समय में शिमला हिल्स क्वीन के माल रोड व रिज मैदान की सफाई मैनुअल की जाती थी, लेकिन शहर की जनसंख्या में वृद्धि व तकनीकी के नव युग से अब शिमला नगर की सफाई में टेक्नोलॉजी का उपयोग किया जा रहा है।


उन्होंने बताया कि इन मशीनों का निर्माण भारत में ही किया गया है जिससे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वोकल फॉर लोकल का सपना भी साकार सिद्ध होता है। उन्होंने बताया कि इन वाहनों से जहां शिमला शहर स्वच्छता की दृष्टि से बेहतर बनेगा वहीं स्वच्छता प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान हासिल करने के लिए अग्रसर होगा।


उन्होंने बताया कि इन दो मशीनों के अलावा पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड द्वारा शिमला नगर निगम को लीटर पीकिंग तथा जेटिंग व ग्रेविंग मशीनें भी प्रदान की जाएगी जो जनवरी के दूसरे हफ्ते तक पहुंचने की उम्मीद की जा रही है।


इस अवसर पर नगर निगम महापौर सत्या कौंडल, उपमहापौर शैलेंद्र चौहान, पार्षद आरती चौहान, किमी सूद, कमलेश मेहता, मीरा शर्मा, बिट्टू पाना, इंद्रजीत सिंह, तनुजा चौधरी, दीपक शर्मा, राजेंद्र चौहान, आनंद कौशल, आशा शर्मा, हैंडीक्राफ्ट बोर्ड के अध्यक्ष संजीव कटवाल, संयुक्त आयुक्त नगर निगम अजीत भारद्वाज, मुख्य चिकित्सा अधिकारी नगर निगम डॉ चेतन चौहान, पावरग्रिड सीनियर डी जी एम नालागढ़  नरेंद्र सिंह, सीनियर डी जी एम जम्मू संजय कुमार, एचआर गौरव कोहली एवं अन्य अधिकारी गण व कर्मचारी उपस्थित थे।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला