कुल्लू: पुलिस के हत्थे चढ़े 2 व्यक्तियों से किया भारी मात्रा में चरस-गांजा बरामद

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 

कुल्लू। क्राइम डेस्क



 हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में ड्रग्स तस्करी लगातार जारी है. लगातार नशे की खेप बरामद की जा रही है. ताजा मामले में 9 किग्रा नशा बरामद किया गया है. पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को भी गिरफ्तार किया है. यह नशा एक घर से बरामद किया गया है.


जानकारी के अनुसार, पुलिस को एक घर में चरस रखने की जानकारी मिली थी. इस पर पुलिस टीम ने घर पर दबिश दी. पुलिस ने सचाणी गांव में जब घर पर रेड डाली तो 4 किलो चरस और 5 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद किया. इस दौरान मामले में पुलिस ने 2 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया, जिनकी पहचान 56 वर्षीय काशी नाथ और 63 वर्षीय मोहन लाल के रूप में हुई है.


क्यो बोले एसपी कुल्लू


एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने मामले की पुष्टि की है. एसपी ने बताया कि कुल्लू जिला में पुलिस लगातार नशा तस्करों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है. बीती रात एसआईयू टीम ने दो तस्करों के पास 4 किलो चरस 5 किलो 356 ग्राम गांजा बरामद किया है. दोनों तस्करों को कोर्ट में पेश करने की प्रक्रिया पूरी की जा रही है. पुलिस रिमांड में दोनों चरस तस्करों से कड़ी पूछताछ की जाएगी कि यह चरस कहां से लाई गई है और इसकी सप्लाई कहां पर होनी थी.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए