हमीरपुर:उपायुक्त ने की चुनाव प्रबंधों की समीक्षा

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवाश्वेता बनिक ने बुधवार को हमीर भवन में जिला के सभी एसडीएम, तहसीलदार और नायब तहसीलदारों के साथ बैठक करके  पंचायतीराज संस्थाओं की तैयारियों की समीक्षा की। इस अवसर पर एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन भी उपस्थित रहे। बैठक के दौरान पंचायत चुनावों की नामांकन प्रक्रिया, चुनाव चिह्न आवंटन, मतदान और अन्य सभी प्रक्रियाओं तथा इनसे संबंधित आवश्यक प्रबंधों को लेकर व्यापक चर्चा की गई।

  उपायुक्त ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के सहायक निर्वाचन अधिकारियों को निर्वाचन से संबंधित तमाम प्रक्रियाओं से अवगत करवाएं, ताकि इन प्रक्रियाओं के दौरान किसी भी तरह का संशय या अनावश्यक विवाद न हो। देवाश्वेता बनिक ने कहा कि जिला की सभी ग्राम पंचायतों में वीरवार से नामांकन प्रक्रिया आरंभ हो जाएगी। सहायक निर्वाचन अधिकारियों को नामांकन प्रक्रिया से संबंधित प्रशिक्षण दिया जा चुका है। इसके बावजूद अगर नामांकन प्रक्रिया के दौरान कहीं पर भी कोई विशेष परिस्थिति उत्पन्न होती है तो एसडीएम तुरंत सहायक निर्वाचन अधिकारियों का मार्गदर्शन करें। उपायुक्त ने कहा कि नामांकन पत्रों की जांच और चुनाव चिह्नों के आवंटन के समय सहायक निर्वाचन अधिकारी विशेष सावधानी और पारदर्शिता बरतें तथा राज्य चुनाव आयोग के नियमों के अनुसार ही कार्य करें।

  उपायुक्त ने कहा कि चुनाव प्रचार और निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी दिशा-निर्देशों की अनुपालना भी सुनिश्चित की जाएगी। नामांकन के समय सभी उम्मीदवारों को भी इन दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जाना चाहिए, ताकि वे प्रचार के समय इन दिशा-निर्देशों का विशेष ध्यान रखें। मतदान केंद्रों पर भी कोविड-19 से संबंधित सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे।

  इस अवसर पर एसपी कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन ने कहा कि सभी एसडीएम अपने-अपने क्षेत्रों के मतदान केंद्रों, संवेदनशील एवं अति संवेदनशील मतदान केंद्रों की सूची अतिशीघ्र एसपी कार्यालय को उपलब्ध करवा दें, ताकि आवश्यकतानुसार पुलिस कर्मियों की नियुक्ति की जा सके। बैठक में निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य पहलुओं पर भी विस्तार से चर्चा की गई।  




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत