Hamirpur: डीसी ने की स्थानीय निकाय चुनावों की तैयारियों की समीक्षा वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से अधिकारियों को दिए निर्देश

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी देवाश्वेता बनिक ने बुधवार को वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से जिला के सभी एसडीएम, बीडीओ और तहसीलदारों के साथ बैठक करके पंचायतीराज संस्थाओं और नगर निकायों के चुनावों की तैयारियों की समीक्षा की।

  उपायुक्त ने बताया कि इन चुनावों के लिए निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्तियां कर दी गई हैं। तीन चरणों में होने वाले पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव की पंचायतवार तिथियां भी निर्धारित कर दी गई हैं। इसलिए निर्वाचन प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी एसडीएम पंचायत स्तर पर सहायक निर्वाचन अधिकारियों की नियुक्तियां करें और इन अधिकारियों को निर्वाचन प्रक्रिया के संबंध में गहन प्रशिक्षण प्रदान करें।

  उपायुक्त ने कहा कि नामांकन प्रक्रिया से लेकर मतदान, मतगणना और परिणाम घोषित होने तक की निर्वाचन प्रक्रिया में किसी भी तरह के अनावश्यक विवाद से बचने के लिए सहायक निर्वाचन अधिकारियों को सभी नियमों एवं दिशा-निर्देशों से अवगत करवाया जाना चाहिए।  उन्हें नामांकन प्रक्रिया, नामांकन पत्रों की जांच और निर्वाचन से संबंधित अन्य सभी प्रक्रियाओं की गहन जानकारी होनी चाहिए।

 ग्राम पंचायतों की मतदाता सूचियों के संबंध में चर्चा करते हुए देवाश्वेता बनिक ने कहा कि इन सूचियों का अंतिम प्रकाशन हो चुका है, लेकिन अनुपूरक मतदाता सूचियों में नाम दर्ज करवाने के आवेदन नामांकन प्रक्रिया समाप्त होने की तिथि से 9 दिन पहले तक यानि 24 दिसंबर तक स्वीकार किए जा सकते हैं। 24 दिसंबर के बाद कोई भी आवेदन स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

 उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कोरोना से संबंधित सभी आवश्यक सावधानियों और नियमों की अनुपालना के लिए विशेष दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। मतदान केंद्रों पर थर्मल स्क्रीनिंग, सेनिटाइजेशन और अन्य सभी आवश्यक प्रबंध किए जाएंगे। इसके लिए सभी एसडीएम और बीडीओ पूरी तैयारियां कर लें। उपायुक्त ने सभी एसडीएम को अपने-अपने क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता की अक्षरश: अनुपालना सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

इस अवसर पर एडीएम जितेंद्र सांजटा, एसडीएम नादौन विजय धीमान, एसडीएम सुजानपुर शिल्पी बेक्टा, एसडीएम भोरंज राकेश शर्मा और अन्य अधिकारियों ने निर्वाचन प्रक्रिया से संबंधित अन्य मुद्दों पर भी विस्तार से चर्चा की।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत