कुल्लू: टनल में नाच-गाना पड़ा सैलानियों को भारी, पुलिस लिया 7 को हिरासत में

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कुल्लू। राजेश


पतलीकूहल अटल टनल रोहतांग में नियमों की धज्जियों उड़ाकर सैलानियों ने वाहन खड़े कर ट्रैफिक को रोककर जश्न मनाना शुरू कर दिया। इस संबंध में जब पुलिस को जानकारी मिली तो पुलिस ने हरकत में आते हुए हुड़दंग मचाने वाले सैलानियों की गाडि़यों की पहचान की और सात पर्यटकों को हिरासत में लिया है।

 

हालांकि टनल के अंदर इस तरह के कार्य को अंजाम देने पर मनाही है, लेकिन गुरुवार को यहां पहुंचे सैलानियों ने कानून की जमकर धज्जियां उड़ाई। बताया जा रहा है कि इससे अन्य सैलानियों को परेशानी हुई है। उधर, एसपी कुल्लू गौरव सिंह ने कहा कि अटल टनल में वाहनों को रोक कर नाचने वाले पर्यटकों के वाहनों को डिटेन कर लिया गया है और उन सभी आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दायर कर उन्हें गिरफतार किया जा रहा है।


उन्होंने कहा कि टनल के भीतर इस तरह का हुड़दंग मचाने वाले पर्यटकों की पहचान कर कानूनी कार्रवाई की जा रही है। फिलहाल सात सैलानियों को हिरासत में लिया गया है। गौर हो जब से रोहतांग टनल का शुभारंभी किया गया है, तब से यह सुरंग प्रदेश सहित देश भर के सैलानियों का आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। मनाली पहुंचने वाले लगभग सभी पर्यटक अटल टनल का दीदार करने जरूर जा रहे हैं। ऐसे में कुछ शरारती लोग सुरंग के बाहर व अंदर लगे उपकरणों से भी छेड़छाड़ करते हैं। ऐसे लोगों पर प्रशासन सख्त कार्रवाई करता है।





Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत