शिमला: नाईट कर्फ्यू के बावजूद पुलिस कि नाक के निचे से चोर उड़ा ले गए कार

हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क



हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला (Shimla) में नाइट कर्फ्यू के बीच कार चोरी का मामला सामने आया है. शहर के पॉश एरिया बीसीएस (BCS) के कंगनाधार में नाइट कर्फ्यू (Night Curfew) के बीच एक घर के सामने से कार चोरी हो गई है. कार के मालिक युवक ने पुलिस (Police) पर ढुलमुल रवैया अपनाने के आरोप लगाए हैं. युवक ने इस संबंध में 30 नवंबर को न्यू शिमला को थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है.


जानकारी के अनुसार, ललित नाम के युवक ने अपने घर के बाहर शाम को मारुति कार खड़ी की थी. इस दौरान देर रात को वह अपनी कार में रखे कुछ कागज लेने आया तो पाया कि कार मौके पर नहीं है. इसके बाद उसने पुलिस को मामले की सूचना दी और खुद भी कार की तलाश में निकल गया. मैहली तक मालिक ने कार की तलाश की लेकिन, कुछ पता नहीं चला.

पुलिस पर लगाए आरोप
युवक ने पुलिस पर आरोप लगाया है कि मामले में पुलिस ने ढुलमुल रवैया अपनाया है. युवक का कहना है कि पुलिस ने उसे कहा कि परमाणु में टोल बैरियर पर कार सीसीटीवी में कैद हुई है और वह गाड़ी हायर कर दो पुलिस वाले साथ ले जाए और कार की तलाश करे. युवक का कहना है कि घटना के अगले दिन वह पुलिस स्टेशन गया था. इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस कर्मी ने उससे ऐसा कहा.

नाइट कर्फ्यू के बीच चोरी पर सवाल
गौरतलब है कि बीसीएस एक पॉश एरिया है. साथ ही शिमला में नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है. ऐसे में घर के आगे से कार चोरी होना, पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठ रहे हैं. घटनास्थल से कुछ दूरी पर पुलिस का इंटर स्टेट वायरलेस स्टेशन भी मौजूद है. वहीं, सवाल इसलिए भी हैं कि बॉर्डर पर चेकिंग के लिए पुलिस भी तैनात थे.


Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए