कांगड़ा: रात्रि कर्फ्यू के दौरान रेस्तरां खोलना व्यक्ति को पड़ा महंगा, मामला दर्ज

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

कांगड़ा।



हिमाचल प्रदेश में कोरोना के मामले दिन प्रतिदिन बढ़ते ही जा रहे हैं। हिमाचल प्रदेश के कुछ ऐसे जिले भी है जहां कोरोना के मामले भारी संख्या में रिपोर्ट किए जा रहे हैं। कोरोना के बढ़ते मामलों के चलते प्रदेश सरकार भी अब गंभीर नजर आ रही हैं। बता दे कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में हुई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में निर्णय लिया गया है कि हिमाचल प्रदेश के चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में रात 8:00 बजे से सुबह 6:00 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगाया गया है।


रात्रि कर्फ्यू के बावजूद भी जिला कांगड़ा के कोतवाली बाजार में एक व्यक्ति ने कर्फ्यू के दौरान रेस्तरां खोला हुआ था। जिसके चलते पुलिस ने उसे बंद कराया और मामला दर्ज किया। मामले की पुष्टि करते हुए सदर थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि पुलिस रात्रि कर्फ्यू के दौरान गश्त पर थी। इस दौरान पुलिस ने कोतवाली बाजार में खनियारा रोड पर अनिकेत भट्ट की दुकान को कर्फ्यू के दौरान खुला हुआ पाया। जिसके चलते पुलिस ने आरोपी रेस्तरां मालिक पर विभिन्न धाराओं के तहत पुलिस ने मामला दर्ज कर आगामी जांच शुरू कर दी है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत