Private बस ओपेटरों कि मांग " मार्च महीने से ठप आवाजाही का टैक्स माफ करें सरकार"

हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा। अश्वनी के. शर्मा



कांगड़ा निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी की बैठक प्रधान रविदत शर्मा की अध्यक्षता में कांगड़ा में हुई। बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दा टैक्स माफी का रहा। इस दौरान कांगड़ा निजी बस ऑपरेटर वेलफेयर सोसायटी के प्रधान शर्मा ने कहा कि कोरोना काल में मार्च महीने से खड़ी बसों के   टैक्स सरकार माफ करें। कोरोना के समय सरकार ने 50% सवारी के आर्डर किए थे, जिसका निजी बस ऑपरेटर पालन कर रहे हैं। लेकिन बसों में 50 प्रतिशत क्षमता भी पूरी नहीं हो रही है, इस वजह से बस ऑपरेटरों को भारी नुकसान हो रहा है। 


उन्होंने कहा कि दूसरा मुद्दा सरकार द्वारा जारी आदेशों के अनुसार बस में सवारियों के मास्क ना पहने पर परिचालक के ऊपर एफ आईआरदर्ज करने की जो बात सरकार द्वारा की गई है उसका पुरजोर विरोध करते हैं। वहीं, तत्काल प्रभाव से वापस लेने की मांग सरकार से करते हैं। उन्होंने कहा की सरकार ने कैबिनेट मीटिंग में जो निजि बस ऑपरेटर को अपना व्यवसाय पुनः पटरी पर लाने के लिए जो ₹200000 वर्किंग कैपिटल के रूप में कर्ज देने का जो वायदा किया था, उसे शीघ्र अति शीघ्र पूरा करने की मांग रखी।


इस मौके पर यूनियन के महासचिव सचिन चड्ढा, मीडिया प्रभारी विनय , संसार चंद,अभिषेक, संयोजक संजय भाटिया, कोषाध्यक्ष दुर्गादास, टिंकू, अंकु ,संदीप वालिया, देवेंद्र खोसला ,सौरभ वालिया ,सुशील वालिया आदि उपस्थित रहे।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

देहरादून : बड़े पर्दे पर दिखेगा एवरेस्ट विजेता बछेंद्री पाल का ‘गंगा मिशन’, अभिनेत्री की तलाश

आर्यन खान केस: मुख्य गवाह किरण गोसावी पुणे से गिरफ्तार, धोखाधड़ी मामले में की गई कार्रवाई

यूपी चुनाव 2022 : भाजपा केे पक्ष में आज माहौल बनाएंगे पीएम मोदी, सीएम योगी और पूर्व सीएम अखिलेश की भी सभाएं

नासिक TCS केस: तीन दिन तक पुलिस की हिरासत में निदा खान, AIMIM पार्षद पर शरण देने का आरोप; भाजपा हमलावर

कमाल: दुबई में आरी से कटा बाएं हाथ का अंगूठा, महज 22 घंटे में दिल्ली पहुंचा और डॉक्टरों ने सर्जरी करके जोड़ दिया

भाजपा में कल शामिल हो सकते है सचिन पायलट: मीडिया रिपोर्ट्स

कांग्रेस प्रवक्ता प्रियंका चतुर्वेदी ने नाराज होकर पार्टी से इस्तीफा दिया

सरकार ने भारतीय राजस्व सेवा (सीएंडसीई) के 15 वरिष्‍ठ अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अनिवार्य सेवानिवृत्ति ‍दी

प्रदेश में कानून व्यवस्था अपाहिज़: सोलन में एक मुनीम की हत्याकर झाड़ियों में फेंकी लाश, 2 गिरफ्तार

ऊना पहुँचने पर हिमाचल क्रिकेट टीम का भव्य स्वागत