विजय दिवस पर भूतपूर्व सैनिकों और वीर नारियों को दी बधाई

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।

शिमला में आयोजित समारोह का हमीरपुर, सुजानपुर और भोरंज में दिखाया सीधा प्रसारण



1971 के युद्ध में भारत की विजय के 50वें स्वर्णिम दिवस के उपलक्ष्य पर शिमला में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में आयोजित स्वर्णिम विजय दिवस समारोह का हमीरपुर, सुजानपुर और भोरंज में भी सीधा प्रसारण किया गया। समारोह का सीधा प्रसारण एलईडी स्क्रीन के माध्यम से हमीरपुर के बचत भवन, भोरंज के मिनी सचिवालय और सुजानपुर के तहसील परिसर में किया गया।

  हमीरपुर के बचत भवन में आयोजित कार्यक्रम एवं प्रसारण के दौरान उपायुक्त देवाश्वेता बनिक, एडीएम जितेंद्र सांजटा, सहायक आयुक्त राजकृष्ण ठाकुर, एसडीएम डॉ. चिरंजी लाल चौहान, सैनिक कल्याण निगम के ओएसडी विक्रम महाजन, सैनिक कल्याण विभाग के उपनिदेशक स्क्वाड्रन लीडर मनोज राणा, जिला राजस्व अधिकारी देवराज भाटिया, जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक शिव राम राही और अन्य अधिकारियों के अलावा भूतपूर्व सैनिक, उनके परिजन और वीर नारियां भी उपस्थित रहीं।

   इस अवसर पर उपायुक्त देवाश्वेता बनिक ने भूतपूर्व सैनिकों और उनके परिजनों को विजय दिवस की बधाई दी। कार्यक्रम के दौरान कोविड-19 से संबंधित सभी नियमों की अनुपालना सुनिश्चित की गई। इसी प्रकार सुजानपुर और भोरंज में भी विजय दिवस समारोह के प्रसारण के दौरान उपमंडल स्तर के अधिकारियों के अलावा भूतपूर्व सैनिक और उनके परिजन भी उपस्थित रहे।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला