ऊना: सत्ता कि धौंस:क्या विधायक के रिश्तेदार का चालान काटने पर हुआ ट्रांसफर?

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

ऊना। संवाद सूत्र



सत्ता की धौंस और दुरुपयोग किस तरह होता है, इसका ताजा उदाहरण देखने को मिला है. मामला हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले का है. दरअसल, चंद रोज पहले जिस पुलिस कर्मी ने भाजपा विधायक  के रिश्तेदार की जेसीबी का चालान काटा था. अब उस पुलिस कर्मी का तबादला कर दिया गया है, जिससे साफ है कि गगरेट क्षेत्र में खनन माफिया के हौसले बुलंद हो गए है.


पुलिस कर्मियों का तबादला रूटीन प्रक्रिया

पुलिस अधिकारी और एसपी ऊना इस तबादला आदेशों को रूटीन की प्रक्रिया बता रहे हैं. पुलिस का दावा है कि उक्त पुलिस कर्मी के अलावा अन्य 22 और कर्मचारियों का तबादला किया गया है. अवैध खनन पर कार्रवाई करने वाले पुलिस कर्मी के तबादले पर एसपी ऊना की दलील जनता के गले नहीं उतर रही है.

पुलिस कर्मी को दी गई थी धमकी
पुलिस कर्मी को खनन माफिया ने पहले ही तबादले की धमकी दी थी. अहम बात यह है कि उक्त पुलिस कर्मी ने महज 29 अक्टूबर को ही गगरेट पुलिस थाना में अपनी ड्यूटी ज्वाइन की थी. अब पुलिस कर्मी को खनन माफिया ने तबादले की धमकी के तुरंत बाद यह तबादला आदेश जारी होने से विभाग की कार्य प्रणाली पर सवाल जरूर उठ रहे हैं. अब सवाल उठ रहे हैं कि आखिर पुलिस ने किसके इशारे पर उक्त पुलिस कर्मी का तबादला किया या पुलिस विभाग की क्या मजबूरी थी कि उसे एक माह में बदलना पड़ा.

क्या बोले एसपी ऊना
एसपी ऊना अर्जित सेन ने बताया की इन तबादला आदेशों का जेसीबी के मामले कोई संबंध नहीं है. यह रूटीन की प्रक्रिया है, करीब 22 पुलिस कर्मचारियों के तबादला आदेश जारी किए गए है. खनन माफिया पर पुलिस की कार्रवाई आगे भी जारी रहेगी.



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला