शादी सीज़न खत्म होने से थम सकती है कोरोना संक्रमण कि रफ़्तार

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

कांगड़ा।



हिमाचल में 12 दिसंबर के बाद कोरोना संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लग सकती है। गुरु अस्त और शुक्र अस्त होने के कारण 12 दिसंबर से 23 अप्रैल तक विवाह, मुंडन, धाम और धार्मिक आयोजनों का कोई शुभ मुहूर्त नहीं है। इस कारण लोगों की भीड़ नहीं जुटेगी। सरकार और स्वास्थ्य विभाग का मानना है कि प्रदेश में त्योहारी सीजन, सांस्कृतिक, धार्मिक और सार्वजनिक कार्यक्रमों के आयोजन से कोरोना संक्रमण के मामले बढ़े हैं।


अब विवाह शादियों के लिए शुभ मुहूर्त न होने के कारण संक्रमण बढ़ने के मामलों पर रोक लग सकती है।

जानकारी के अनुसार कांगड़ा जिले के नूरपुर उपमंडल के पंजाहड़ा गांव में एक शादी समारोह के कारण एक दिन में गांव के करीब 40 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए थे। इससे प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग की चिंता बढ़ गई थी। उसके बाद फिर धीरे-धीरे संक्रमण तेज हो गया था। लोग कार्यक्रमों में सरकार के निर्देशों का पालन भी नहीं कर रहे हैं।

क्या कहते हैं अधिकारी और ज्योतिषी

12 दिसंबर से 23 अप्रैल तक गुरु अस्त और शुक्र अस्त होने के कारण विवाह, मुंडन, धाम, सांस्कृतिक व धार्मिक आदि कार्यक्रमों का आयोजन नहीं हो पाएगा। 24 अप्रैल को अस्त खत्म होगा और उसके बाद ही कार्यक्रमों के लिए शुभ मुहूर्त है। - नवनीत शर्मा, ज्योतिषी  


12 दिसंबर के बाद शादी समारोह न होने से प्रदेश में संक्रमण की रफ्तार पर लगाम लग सकती है, क्योंकि लोग कार्यक्रमों में सरकार के निर्देशों का पालन नहीं कर रहे हैं। कार्यक्रम न होने से कोरोना संक्रमण पर काफी असर पड़ेगा। - डॉ. गुरदर्शन गुप्ता, सीएमओ कांगड़ा




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए