शिमला: SP और DC ने किया माल रोड का औपचारिक निरक्षण, कोताही बरतने वालों पर की कार्यवाही

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

शिमला।

 
***.  उपायुक्त ने पुलिस अधीक्षक  व आयुक्त नगर निगम के साथ संयुक्त रूप से माल रोड, लोअर बाजार, रिवोली से तिब्बतियन बाजार तथा लिफ्ट तक औचक निरीक्षक कर कोविड अनुपालना सुनिश्चित करवाई

कोताही बरतने वालों  पर की कार्यवाही

  उपायुक्त शिमला आदित्य नेगी ने आज पुलिस अधीक्षक मोहित चावला व आयुक्त नगर निगम आशीष कोहली के साथ संयुक्त रूप से माल रोड, लोअर बाजार, रिवोली से तिब्बतियन बाजार तथा लिफ्ट में औचक निरीक्षक कर कोविड महामारी के दौरान जारी किए विशेष संचालन मानकों की अनुपालना का जायजा लिया।


उन्होंने इस दौरान रेट लिस्ट न लगाने अथवा अन्य अनियमितताओं के तहत 6 फल विक्रेताओं का चालान किया तथा 76 किलो फल जब्त किया। उन्होंने लोअर बाजार अथवा माल रोड पर दुकानों के बाहर सामान लगाने वाले को चेतावनी दी यदि भविष्य में दुकानदारों द्वारा बाहर सामान लगाए जाने की पुर्नावृति हुई तो कार्यवाही अमल में लाते हुए उनका चालान किया जाएगा। जिन दुकानदारों ने अपनी दुकान के बाहर सामान लगाने की अनुमति प्रदान की है, उनके ऊपर भी कार्यवाही अमल में लाई जाएगी।


उन्होंने कहा कि शिमला नगर व उप-नगरों में इस प्रकार के औचक निरीक्षण निरंतर किए जाएंगे। उन्होंने लोगों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सामाजिक दूरी बनाए रखने, चेहरे को मास्क से ढकने व हाथों को सैनेटाइज करने और भीड़-भाड़ वाले क्षेत्रों में जाने और भीड़ लगाने से बचे।


उन्होंने कहा कि मास्क न लगाने का कोई भी मामला इस दौरान नहीं पाया गया किंतु सही रूप में मास्क का प्रयोग न करने वालों को इस संबंध में जागरूक किया।


इस अवसर पर जिला खाद्य आपूर्ति नियंत्रक पूर्ण चंद ठाकुर, डीएसपी शहरी मंगत राम ठाकुर, निरीक्षक सुनील मेहता तथा अन्य अधिकारी उपस्थित थे।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए