कार चालक पिकप को टक्कर मार हुआ था फरार, चड़ा पुलिस के हत्थे

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

बिलासपुर।



गत दिनों गरामौड़ा के समीप पिकअप चालक को टक्कर मारकर फरार हुए कार चालक को स्वारघाट पुलिस ने लुधियाना (पंजाब) से गिरफ्तार कर लिया है। हालांकि बिना कार नंबर के वाहन चालक तक पहुंचना पुलिस के लिए भी एक तरह से अंधेरे में तीर मारने जैसा था लेकिन पुलिस की लगातार जारी कोशिश आखिरकार रंग ले ही आई और आरोपी को कार सहित पकड़ लिया गया।


घटना वाले दिन जब स्वारघाट पुलिस ने डीएसपी नयनादेवी अभिमन्यु वर्मा की अगुवाई में दुर्घटनास्थल का दौरा किया तो पुलिस को घटनास्थल पर कुछ सुराग मिले तो वहीं टक्कर के समय पिकअप चालक के साथी ने भी कार के अंतिम 2 डिजिट पढ़े हुए थे, जिनके दम पर पुलिस लुधियाना तक पहुंच गई। उधर, कार चालक ने भी सबूत मिटाने के लिए अपनी कार को सर्विस सैंटर में रिपेयर के लिए लगा दिया था लेकिन बदकिस्मती से अभी तक कार की सर्विस हो नहीं पाई थी कि स्वारघाट पुलिस चालक को लेकर कार तक पहुंच गई और कार व चालक को दोनों को थाना स्वारघाट पहुंचा दिया। बता दें कि इस हादसे में पिकअप जीप के चालक की मौत हो गई थी।


डीएसपी अभिमन्यु वर्मा की मानें तो पुलिस को आरोपी तक पहुंचने के लिए सीसीटीवी फुटेज इस दफा भी कारगर साबित हुई, जिसकी मदद से ही इस सारी गुत्थी को सुलझाया जा सका है। पिकअप चालक को टक्कर मार कर भागे वाहन के चालक की पहचान तेजेंद्र सिंह उर्फ हनी निवासी गांव शेरपुरकाला जिला लुधियाना (पंजाब) के रूप में हुई है।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए