फेक डिग्री सकैम: पुलिस व SIT कि टीम कर रही एजेंटो कि तलाश

 हिमाचल क्राइम न्यूज़

शिमला। क्राइम डेस्क



बहुचर्चित फर्जी डिग्री मामले की जांच कर रही हिमाचल पुलिस व सीआईडी की संयुक्त एसआईटी डिग्री बेचने वाले एजेंटों की तलाश में लगातार दबिश दे रही है। अलग-अलग टीमें जम्मू के अलावा पूर्वी यूपी और बिहार में मौजूद एजेंटों को ढूंढ रही हैं। अब तक गिरफ्तार हुए लोगों और पूछताछ में मिली जानकारी के आधार पर एसआईटी ने जांच के दायरे को और बढ़ा दिया है।



जांच टीम उन खरीदारों की भी तलाश कर रही है, जिन्होंने एजेंटों की मदद से फर्जी डिग्रियां हासिल कीं और फिर दूसरों का हक मारकर नौकरियां हासिल कर लीं। सूत्रों का कहना है कि जम्मू से पकड़े गए एजेंट से हुई पूछताछ के अलावा विश्वविद्यालय के कंप्यूटरों से मिले डेटा में ऐसे कई लोगों की जानकारी मिली है, जिन्होंने डिग्री खरीदी। हाल ही में जांच टीम ने दिल्ली से एक ऐसे ही युवक को पकड़ा भी था, जिसने फर्जी डिग्री के बल पर नौकरी हासिल की थी।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए