चम्बा:तीन दुकानों में भीषण आग सहित एक कार भी आई चपेट में

हिमाचल क्राइम न्यूज़

चम्बा। विजय ठाकुर



 राज्य के चंबा-भरमौर मार्ग पर राख बाजार में आग लगने से तीन दुकानें राख हो गईं। वहीं सड़क किनारे पार्क एक कार भी स्वाह हो गई। यह हादसा शुक्रवार दोपहर बाद हुआ। सूचना मिलने के बाद फायर स्टेशन चंबा से टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। वहीं आग की लपटों से सड़क किनारे खड़ी दूसरी गाड़ी को हटाने में ग्रामीण कामयाब हो गए। आग लगने से 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। वहीं दूसरी तरफ आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है। 



प्राप्त जानकारी के अनुसार पूर्ण चंद पुत्र जुर्म सिंह गांव चंढैल औरसंदीप कुमार पुत्र दितु गांव राख के दो किराना स्टोर व विरेंद्र कुमार पुत्र उतमो गांव चंढैल की डीजे व टैंट हाउस, कंप्यूटर, मोबाइल रिपेयरिंग की दुकान आग लगने से जल गई। इसके अलावा लांबो देवी पत्नी लाल मुकंद गांव राख की कार पूरी तरह से जलकर स्वाह हो गई।  किशोरी लाल पुत्र बेली राम गांव टिकरेठी की कार आंशिक तौर पर जली है। दुकान मालिक प्रेम लाल पुत्र हरू राम गांव राख का रहने वाला है।


इस दौरान ग्रामीणों ने आग बुझाने के प्रयास तो किए लेकिन नियंत्रण पाना मुश्किल हो गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना फायर स्टेशन चंबा दी। जहां से टीम मौके की ओर रवाना हुई। टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर नियंत्रण पाया। सूचना के बाद राजस्व विभाग की टीम भी मौके पर पहुंची। टीम ने नुकसान रिपोर्ट तैयार की। इसके अलावा दो दुकानदारों पूर्ण चंद और विरेंद्र कुमार को प्रशासन की ओर से पांच-पांच हजार रुपये की फौरी राहत जारी की। नायब तहसीलदार संदीप कुमार ने बताया कि राख बाजार में तीन दुकानों सहित एक कार जलकर स्वाह हुई है। एक कार आंशिक तौर पर जली है। बताया कि दो दुकानदारों को पांच-पांच हजार की फौरी राहत प्रदान की गई है। नुकसान का आकलन किया जा रहा है।  फायर स्टेशन अधिकारी चंबा राजेंद्र चौधरी ने बताया कि आग से करीब 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। टीम ने मौके पर जाकर आग बुझाई। 




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए