Hamirpur: 7 वार्डों में बनाए कंटेनमेंट जोन, 6 वार्डों के 13 मकानों में हटाई पाबंदियां

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के जिला की 6 ग्राम पंचायतों के 7 वार्डों में कंटेनमेंट जोन बनाए गए हैं। जबकि, पूर्व में कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए 6 वार्डों के 13 मकानों में संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन्हें कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। जिलाधीश देवाश्वेता बनिक ने इस संबंध में अलग-अलग आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।

  पहले आदेश के अनुसार नादौन उपमंडल की ग्राम पंचायत भरमोटी खुर्द के वार्ड नंबर-1 गांव कुठार में नेशनल हाईवे की दाईं ओर निजी स्कूल से रणजीत सिंह के घर तक, ग्राम पंचायत लहड़ा के वार्ड 6 गांव हटली में राममूर्ति और अजय कुमार के घर, इसी पंचायत के वार्ड नंबर 7 में राकेश कुमार का घर, ग्राम पंचायत किटपल के वार्ड नंबर 3 गांव किटपल में पंकज गौतम का घर, ग्राम पंचायत कोहला के वार्ड नंबर 4 गांव गुरेहड में नेशनल हाईवे से कमलेश कुमारी के घर तक, ग्राम पंचायत उट्टप के वार्ड नंबर 2 गांव बटनेरी में एक घर और भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत कड़ोहता के वार्ड नंबर 7 गांव कड़ोहता में अंजना कुमारी का घर कंटेनमेंट जोन घोषित किया गया है।

  जिलाधीश की ओर से जारी दूसरे आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत धनेटा के वार्ड नंबर 5 गांव डिव, ग्राम पंचायत फस्टे के वार्ड नंबर 2 गांव चढूं, ग्राम पंचायत भदरूं के वार्ड नंबर 5 गांव कुशियार और ग्राम पंचायत गरसाहर के वार्ड नंबर 3 गांव गरसाहर-अंबी के एक-एक मकान को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया गया है। इसी प्रकार नगर पंचायत नादौन के वार्ड नंबर 1 के पांच घर और भोरंज उपमंडल की ग्राम पंचायत कोट लांगसा के वार्ड नंबर 3 गांव कोट लांगसा के चार मकानों को भी कंटेनमेंट जोन से बाहर किया गया है।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से