सफाई कर्मियों को उपलब्ध करवाएं सुरक्षात्मक सामान, मास्क एवं ग्लब्ज का उपयोग करें सुनिश्चितः उपायुक्त

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।



 हाथ से मैला उठाने वाले कर्मियों के नियोजन का प्रतिषेध और उनका पुनर्वास अधियनियम 2013 के कार्यान्वयन एवं सर्वेक्षण बारे एक बैठक का आयोजन आज सायं यहां हमीर भवन में उपायुक्त देबाश्वेता बनिक की अध्यक्षता में किया गया।


बैठक को संबोधित करते हुए उपायुक्त ने कहा कि सफाई कार्य में लगे कर्मचारियों को समय-समय पर सुरक्षात्मक सामान उपलब्ध करवाया जाए। कोविड-19 के दृष्टिगत इसकी कड़ाई से अनुपालना सुनिश्चित की जाए। संबंधित विभाग एवं अधिकारी यह भी निरीक्षण करें कि सफाई कर्मचारी ग्लब्ज व मास्क का सही ढंग से उपयोग कर रहे हैं और नियमित अंतराल में उनके स्वास्थ्य का परीक्षण भी किया जाए।


उऩ्होंने स्थानीय निकायों के अधिकारियों को निर्देश दिए कि सामुदायिक एवं सार्वजनिक शौचालयों में बहते पानी, हाथ धोने के लिए साबुन इत्यादि की उचित व्यवस्था की जाए। इन शौचालयों की साफ-सफाई का भी विशेष ध्यान रखें। नगर परिषद एवं नगर पंचायतें सफाई कर्मचारियों को समय पर वेतन भुगतान भी सुनिश्चित करवाएं। बैठक में आवश्यकतानुसार सामुदायिक शौचालयों के निर्माण सहित अन्य मदों पर भी चर्चा की गई।


इसके उपरांत उपायुक्त ने अनुसूचित जाति/जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम के अंतर्गत जिला स्तरीय सतर्कता एवं प्रबोधन समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में कैलेंडर वर्ष 2020 की 31 अक्टूबर, 2020 तक विषय गत मदों पर चर्चा एवं समीक्षा की गई। इस दौरान कुल 50 मामलों पर चर्चा की गई।


इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक कार्तिकेयन गोकुलचंद्रन, जिला कल्याण अधिकारी संजीव शर्मा सहित समिति के सरकारी एवं गैर- सरकारी सदस्य उपस्थित थे।



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से