हमीरपुर:भोरंज उपमंडल में 9 मकान बनाए कंटेनमेंट जोन, 2 में हटाई पाबंदियां

 हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

हमीरपुर।




कोरोना संक्रमण के मामले सामने आने के बाद भोरंज उपमंडल की 5 ग्राम पंचायतों में 9 मकानों को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। एसडीएम राकेश शर्मा ने इस संबंध में आदेश जारी किए हैं और ये आदेश तुरंत प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।


  आदेश के अनुसार ग्राम पंचायत लुद्दर महादेव के वार्ड नंबर एक गांव लझयानी, इसी पंचायत के वार्ड नंबर 4 गांव डुका, ग्राम पंचायत जाहू के वार्ड नंबर 9 गांव सुलगवान, ग्राम पंचायत कड़ोहता के वार्ड नंबर 5 गांव अंबी और ग्राम पंचायत बजड़ोह के वार्ड नंबर एक गांव बजड़ोह में एक-एक मकान को कंटेनमेंट जोन बनाया गया है। जबकि, ग्राम पंचायत अम्मण के वार्ड नंबर 2 गांव अम्मण में चार मकान कंटेनमेंट जोन घोषित किए गए हैं।


  एक अन्य आदेश जारी करते हुए एसडीएम ने ग्राम पंचायत भोरंज के वार्ड नंबर 7 गांव समलोग और ग्राम पंचायत कड़ोहता के वार्ड नंबर 5 गांव अंबी के एक-एक मकान को कंटेनमेंट जोन से बाहर कर दिया है। कोरोना संक्रमण का कोई भी नया मामला नहीं मिलने पर इन दोनों मकानों में कंटेनमेंट जोन की पाबंदियां समाप्त कर दी गई हैं।




Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए