ऊना: पुलिस के हत्थे चढ़ी अवैध शराब कि खेप

हिमाचल क्राइम न्यूज़ ब्यूरो

ऊना।



 चुनावी सीजन आते ही अवैध शराब का धंधा भी जोर शोर से फलने फूलने लगा है। स्थानीय निकायों और पंचायती राज संस्थाओं के चुनाव में हालांकि अभी कुछ दिन का समय शेष है ऐसे में अवैध शराब का खेल गति पकड़ने लगा है। रविवार सुबह पुलिस ने जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव फतेहपुर में एक ट्रक में लदी अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की। पुलिस ने ट्रक से 402 पेटी अंग्रेजी शराब बरामद की है। वहीं शुरूआती जांच के दौरान एसपी ऊना ने एक्साइज विभाग और पुलिस दलबल के साथ औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के उद्योग में भी दबिश दी है। फिलहाल उद्योग में एक्साइज विभाग की टीम छानबीन में जुटी हुई है। 


जिला मुख्यालय के नजदीकी गांव फतेहपुर में पुलिस ने एक ट्रक में लदी अवैध शराब की बड़ी खेप को पकड़ने में सफलता हासिल की है। इस ट्रक में 402 पेटी अवैध शराब लादी गई थी। पुलिस को घटना की गुप्त सूचना मिलने पर इस ट्रक को फतेहपुर में उस समय दबोच लिया गया जब यह ट्रक ऊना की तरफ आ रहा था। तलाशी लेने पर ट्रक में शराब की भारी खेप लदी पाई गई। पुलिस टीम ने ट्रक चालक से जब शराब के संबंध में वैध दस्तावेज दिखाने को कहा तो पुलिस टीम उन दस्तावेजों से संतुष्ट नहीं हुई। शुरूआती जांच में पुलिस को सूचना मिली थी कि यह शराब की खेप औद्योगिक क्षेत्र टाहलीवाल के एक शराब उद्योग से लाइ गई है जिसके बाद खुद एसपी ऊना अर्जितसेन ठाकुर ने पुलिस और एक्साइज विभाग की टीम के साथ दबिश दी। 

दबिश के दौरान एसपी ऊना ने स्वंय उद्योग में मौजूद लोगों से पूछताछ की।एक्साइज विभाग की एक टीम अभी भी उद्योग में जांच पड़ताल करने में जुटी हुई है। पुलिस अब यह जानने का भी प्रयास कर रही है कि शराब की इतनी बड़ी खेप आखिर कहां जा रही थी और क्या इस खेप को पंचायत चुनावों के लिए भी प्रयोग किया जाना था। एसपी ऊना अर्जितसेन ठाकुर ने बताया कि पुलिस द्वारा एक ट्रक से 402 पेटी शराब बरामद की है। एसपी ने कहा कि पंचायत चुनावों के मद्देनजर पुलिस पूरी तरह से अलर्ट है। उन्होंने कहा कि सरकारी राजस्व को नुकसान पहुंचाने और गलत धंधे वालों के खिलाफ पुलिस सख्त कार्रवाई अमल में ला रही है। 



Note:- हिमाचल क्राइम न्यूज़ की वेब पोर्टल पर विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या  मेल करेंhimachalcrimenews@gmail.com


Himachal Crime News
Correspondent or People's servant





  •  फेसबुक पेज को लाइक करें
  • 👇👇👇👇
  •  Facebook
  • इंस्टाग्राम में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Instagram
  • यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
  • 👇👇👇👇
  • You Tube
  • ट्विटर में फॉलो करें
  • 👇👇👇👇
  • Twitter

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए