200 फीट गहरी खाई में लुड़का ट्रैक्टर

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 


ब्यूरो मंडी। सूत्र संवाद

सरकाघाट के रठौली गांव में एक ट्रैक्टर के पलटने से चालक की मौत हो जाने का मामला पुलिस थाना हटली में दर्ज हुआ है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार शाम करीब 6 बजे महेन्द्र सिंह (53) पुत्र शेर सिंह गांव व डाकघर भांवला अपने ट्रैक्टर (एच.पी.28-7835) को लेकर रठौली गांव के पास गेहूं की कटाई के बाद तूड़ी लाने के लिए जा रहा था। 


विज्ञापन 
इस दौरान उसने ट्रैक्टर पर से नियंत्रण खो दिया, जिस कारण ट्रैक्टर 200 फुट गहरी खाई में गिर गया। किसान ने बचाने का प्रयास किया था ट्रैक्टर चालक को खाई में से।


पुलिस ने सरकाघाट अस्पताल पहुंचाया शव

वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने चालक के शव को कब्जे में लेकर नागरिक अस्पताल सरकाघाट पहुंचाया, जहां कल पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों के हवाले कर दिया जाएगा। डी.एस.पी. चन्द्रपाल सिंह ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।


Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए