शिमला में बिगड़ा मौसम, मई में दिसंबर महीने जैसी ठंड

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो शिमला। संवाददाता

दोपहर अचानक से बारिश का मौसम बन गया। पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता से तेज हवा के साथ बारिश शुरू हुई। इस दौरान जमकर ओले भी गिरे। इससे तापमान में भारी गिरावट आने से मौसम ठंडा हो गया। रिज मैदान व मॉल रोड पर ओलावृष्टि के दौरान पर्यटक व स्थानीय लोग इधर-उधर भागते नजर आए। शहर में करीब 15-20 मिनट तक ओलावृष्टि का दौर चला और घरों की छतें व रास्ते सफेद हो गए। लगभग एक घंटे बाद बारिश व आंधी का दौर चलने के बाद मौसम साफ हो गया।
विज्ञापन 
सुबह के समय मौसम साफ था, लेकिन दोपहर 2 बजे मौसम ने करवट ली और एकाएक बारिश-ओलावृष्टि शुरू हो गई। उधर, राज्य के अन्य भागों में भी तूफान के साथ हल्की बारिश का समाचार है। बीते 24 घंटों के दौरान किन्नौर व लाहौल-स्पीति में बर्फबारी हुई। बेमौसमी बर्फबारी से इन इलाकों में सेब की फसल को नुकसान पहुंचा है। इस समय सेब में फ्लॉवरिंग का दौर चल रहा है। इसके अलावा पूह में 28, कल्पा में 25, उदयपुर में 23, बंजार में 10, ठियोग व सुंदरनगर में 6, भुंतर व कोटखाई में 5 और खदराला व केलंग और मनाली में 3 मिमी बारिश दर्ज की गई।

      मौसम विभाग के निदेशक मनमोहन सिंह ने बताया कि अगले 24 घंटों के दौरान भी समूचे प्रदेश में मौसम खराब बना रहेगा। इस दौरान मैदानी व मध्यवर्ती इलाकों में गरज के साथ बारिश और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में हिमपात की आशंका है। उन्होंने कहा कि मैदानी क्षेत्रों में 3 मई तक बारिश जबकि मध्यवर्ती और उच्च पर्वतीय क्षेत्रों में 4 मई तक मौसम खराब रहेगा।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:- HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau


Home🏠

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

बागवानी विकास परियोजना में गड़बड़झाला आया सामने

आखिरकार अमित शाह ने निभाया वादा, अनुराग राज्य मंत्री

ऊना: 3 साल कि बच्ची के साथ एक नाबालिग ने किया दुष्कर्म