बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट में 16 जवान शहीद

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो  महाराष्ट्र। ANI

 महारा के गढ़चिरौली पुलिस के एक नक्सल विरोधी दस्ते C-60 के 16 जवान बुधवार को एक बारूदी सुरंग विस्फोट में शहीद हो गए हैं। बताया जा रहा है यह आईईडी ब्लास्ट गढ़चिरौली जिले के दादापुर रोड पर हुआ है। 
विज्ञापन 
बताया जा रहा है कि विस्फोट आज दोपहर हुआ जब जवान क्षेत्र में एक ऑपरेशन पर निकले थे। सुरक्षा बलों के दो वाहन जब नागपुर से लगभग 250 किलोमीटर दूर स्थित कोच्चि की ओर दादापुर रोड से गुजर रहे थे, तो नक्सलियों ने आईईडी विस्फोट कर दिया।


समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार, नक्सलियों ने बुधवार सुबह गढ़चिरौली के कुरखेड़ा उप-जिले में निजी ठेकेदारों से जुड़े तीन दर्जन वाहनों को आग लगा दी। यह वाहन दादापुर गांव के पास एनएच 136 के पुरादा-यरकद सेक्टर के लिए निर्माण कार्यों में लगे हुए थे।
यह घटना सुबह उस वक्त घटी जब राज्य का स्थापना दिवस 'महाराष्ट्र दिवस' मनाने की तैयारी की जा रही थी। इधर नक्सली पिछले साल 22 अप्रैल के दिन सुरक्षा बलों द्वारा मारे गए अपने 40 साथियों की मौत की पहली बरसी मनाने के लिए एक सप्ताह से चल रहे विरोध प्रदर्शन के अंतिम चरण में थे। जिन वाहनों को नक्सलियों ने अपना निशाना बनाया, उनमें से ज्यादातर अमर इंफास्ट्रक्चर लिमिटेड के थे, जो दादापुर गांव के पास एन एच 136 के पुरादा-येरकाड सेक्टर के लिए निमार्ण कायोर्ं में लगे थे।
घटनास्थल से भागने से पहले नक्सलियों ने पिछले साल अपने साथियों की हत्या की निंदा करते हुए पोस्टर और बैनर भी लगाए। नक्सलियों ने जाने से पहले दो जेसीबी, 11 टिप्पर, डीजल और पेट्रोल टैंकर्स, रोलर्स, जेनरेटर वैन और दो स्थानीय कायार्लयों को भी आग के हवाले कर दिया। 

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-ANI/HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए