एसईई लर्निंग कार्यक्रम की अध्यक्षता करने दलाई लामा दिल्ली रवाना



हिमाचल क्राइम न्यूज़
ब्यूरो, धर्मशाला || दिल्ली में 4 से 6 अप्रैल तक आयोजित होने वाले एसईई लर्निंग (सोशल, इमोशनल, और एथिकल लर्निंग) कार्यक्रम की अध्यक्षता करने के लिए तिब्बतियों के सर्वोच्च आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा दिल्ली के लिए रवाना हो गए हैं। दलाई लामा ट्रस्ट, एमरी यूनिवर्सिटी (अमेरिका) और वाना फाउंडेशन के सौजन्य से आयोजित होने वाले एसईई लर्निंग कोर्स को विश्वस्तर पर लॉन्च किया जाएगा। एसईई का पूरा नाम है सोशल, इमोशनल ऐंड एथिकल लर्निंग।
इसमें नोबेल विजेता कैलाश सत्यार्थी के अतिरिक्त कई और नामी हस्तियां भाग लेंगी। जिनमें लिंडा लांटीरी और किम्बर स्कॉर्ट-रीचेल विश्व स्तर पर मान्यता प्राप्त विशेषज्ञ शामिल होंगे। एसईई लर्निंग का पाठ्यक्रम हिंदी, अंग्रेजी, फ्रेंच, रशियन, जर्मन और चीनी समेत 14 भाषाओं में अनुवाद किया जाएगा। इसमें प्राथमिक कक्षा से लेकर हाई स्कूल तक को कवर करने के लिए चार मॉड्यूल होंगे। एसईई लर्निंग शिक्षा संबंधित एक नया कार्यक्रम है जिसे अमेरिका के अटलांटा की एमरी यूनिवर्सिटी ने साइकोलॉजी, शिक्षा और न्यूरोसाइंस के मैदान के विशेषज्ञों के सहयोग से तैयार किया है।

इसमें दलाई लामा का दर्शन और सहयोग भी शामिल है। इसमें 12वीं कक्षा तक की पढ़ाई के साथ ही बच्चों को इंसानी मूल्य समझाने की व्यवस्था होगी। पाठ्यक्रम इस तरह तैयार किया जाएगा कि बच्चों को मानवी मूल्यों के प्रति ज्यादा-से-ज्यादा संवेदनशील बनाया जा सके। हाल के एक अनुसंधान में पता चला था कि इंसानी मूल्यों जैसे दया, सहानुभूति, सहिष्णुता, प्रेम और माफ करने की क्षमता को पढ़ाई के माध्यम से लोगों को सिखाया जा सकता है। यह दुनिया में इस तरह का पहला कोर्स है।

उम्मीद रहती है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009  या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
H.P Bureau



Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

टिका विक्रमादित्य सिंह बने राजा विक्रमादित्य सिंह, संभाली राजगद्दि

हिमाचल-उत्तराखंड बॉर्डर पर पकड़ा 49 लाख कैश, बोला रोहरु जा रहा था cash

कोटखाई मामले:सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व IG जहूर जैदी को दी जमानत

हिमाचल में बढ़ गई सैलरी, चौकीदार से लेकर स्टाफ नर्स और स्वास्थ्य अधिकारी तक की बल्ले-बल्ले

पुलिस कांस्टेबल के 1334 पदों कि भर्ती के लिए नोटिस जारी, 31 अक्टूबर तक आवेदन कि अंतिम तारीख

भाजपा का ही कार्य करें ऊर्जा मंत्री के लिए ठीक है:CM

हरियाणा में आफत बनी बेमौसम बरसात: 39 हजार हेक्टेयर में फसलें प्रभावित, 23 हजार किसानों ने मुआवजे का किया दावा

दाड़ी में रियल टाइम वाटर मानीटरिंग सिस्टम, सुधीर शर्मा ने धर्मशाला की जनता को दिया गिफ्ट

यूपी: अलीगढ़ में जहरीली शराब का कहर, 12 से ज्यादा की मौत, कई गंभीर

आईजीएमसी में 950 बेड, लेकिन मरीज 1586