हवा में चलती हुई पल्टी कार, 2 लोग घायल
ब्यूरो,(रुचिका) सिरमौर || प्रदेश के जिला सिरमौर के पावंटा साहिब हाईवे पर खजुरना के समीप एक कार(UA 07G-0096) फिल्मी अंदाज में दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे में दो लोगों के घायल होने की जानकारी है। हालांकि अभी तक पुलिस में कोई शिकायत दर्ज नहीं करवाई गई है।घायल उत्तराखंड के बताये जा रहे है।
Advertisementsप्राप्त जानकारी के अनुसार दोपहर के समय एक कार सड़क किनारे खड़े ट्रक से टकराई फिर हवा में उछलते हुए पलट गई। कार की छत नीचे व टायर ऊपर की तरफ हो गए। हादसे में दो लोग घायल हो गए,जिन्हें एंबुलैंस के माध्यम से मैडीकल कालेज नाहन में लाया गया। एएसपी वीरेंद्र ठाकुर ने हादसे की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि फिलहाल कोई मामला दर्ज नहीं किया गया है।
NOTE:-विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-RUCHIKA
Himachal Crime News
H.P Bureau


Comments
Post a Comment