बेकाबू ट्रक सड़क पर खड़े दो वाहनों को रौंदता हुआ एक दुकान में जा घुसा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो ऊना। जतिन


ऊना में होशियारपुर रोड में एक बेकाबू ट्रक सड़क पर खड़े दो वाहनों को रौंदता हुआ एक दुकान में जा घुसा। पानीपत से गगरेट में आ रहे इस ट्रक में केमिकल भरा हुआ था। बताया जा रहा है कि होशियारपुर मार्ग पर अचानक इस ट्रक की ब्रेक फेल हो गई और तेज उतराई में यह ट्रक बेकाबू होकर एक दुकान में जा घुसा।

विज्ञापन 
हादसे के समय दुकान का मालिक सतीश कुमार दुकान में ही मौजूद था, जिसने जोर की आवाज आने पर बाहर की ओर भाग कर अपनी जान बचाई। इस हादसे में ट्रक चालक को चोटें आई हैं।


हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने टैंकर चालक कर्म सिंह निवासी आनंदपुर साहिब (पंजाब) को घायलावस्था में टैंकर से बाहर निकाला और उसे सिविल अस्पताल गगरेट में प्राथमिक उपचार के लिए दाखिल करवाया। दुर्घटना के सही कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। कयास लगाए जा रहे हैं कि टैंकर की ब्रेक फेल होने के चलते यह हादसा हुआ है। 

इस दुर्घटना में लाखों रुपए का नुक्सान आंका गया है। पुलिस थाना गगरेट के प्रभारी नंद लाल इंदौरिया ने बताया कि दुर्घटना में टैंकर चालक घायल हुआ है जबकि संपत्ति का नुक्सान होने के अलावा कोई हताहत नहीं हुआ है। पुलिस मामला दर्ज कर आगामी पड़ताल कर रही है।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:-JATIN
Himachal Crime News
 Bureau


Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

मद्रास हाईकोर्ट का आदेश: बंपर टू बंपर इंश्योरेंस 1 सितंबर से अनिवार्य करें

शिमला:उपायुक्त की अध्यक्षता में बचत भवन में जिला स्तरीय समीक्षा समिति एवं जिला सलाहकार समिति की बैठक आयोजित

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

Pushpa 2: चौथे हफ्ते के वीकडेज में भी सबसे आगे निकली 'पुष्पा 2', 26वें दिन सभी फिल्मों को पछाड़ बटोरे इतने करोड़

पोते सहित कांग्रेस में फिर शामिल हुए सुखराम, बेटा जी ऊर्जा मंत्री भाजपा से

Milind Soman: स्वतंत्रता दिवस पर मिलिंद सोमन ने शुरू की तिरंगा यात्रा, झांसी से दौड़ लगाकर पहुंचेंगे लाल किला