कांगड़ा:तीन दुकानों में अचानक लगी आग, 15 लाख का नुकसान

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। सूत्र संवाद 

 शाहपुर में तीन दुकानों में आग लग गई। आग से लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण बिजली की तारों में शार्ट सर्किट होना बताया जा रहा है। धर्मशाला अग्निशमन विभाग की टीम ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन 

जानकारी के अनुसार शाहपुर बाजार में डोहब रोड पर देर रात तीन दुकानों में अचानक आग लग गई। इनमें चिकन कॉर्नर, लोहे के औजार बनाने और टेंट हाउस का काम करने वाले की दुकान थी। आग लगने से टेंट हाउस मालिक रक्षपाल निवासी क्यारी का सबसे ज्यादा नुकसान हुआ है।

सूचना मिलने के बाद धर्मशाला से फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने शाहपुर पहुंचकर आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि आठ दुकानें एक साथ थी, जिसमें से तीन में आग लगी थी।

आग लगने से लगभग 15 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। उधर,  एसडीएम शाहपुर जगन ठाकुर ने शनिवार को घटना स्थल का जायजा लिया और पीड़ित दुकानदारों को 10 हजार रुपये की फौरी राहत दी।

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:-HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए