दर्दनाक हादसा:सुबह सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो मंडी। सूत्र संवाद

पधर क्षेत्र के तहत फागनी गांव के पास वीरवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई,जबकि पांच गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। मिली जानकारी के अनुसार बल्ह रोपा गांव के लोग सुबह सात बजे अपने घर टैक्सी के माध्यम से पधर के लिए निकले। 
विज्ञापन 
लेकिन घर से कुछ ही दूरी पर फागनी गांव के पास टैक्सी अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया और पुलिस व एम्बुलेंस सेवा को इसकी जानकारी दी।


 एम्बुलेंस टीम ने मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल पहुंचाया। इस हादसे में पांच लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वालों में दो पुरूष और तीन महिलाएं बताई जा रही हैं। जबकि घायलों को पधर अस्पताल में प्राथमिक उपचार देने के बाद जोनल अस्पताल मंडी के लिए रैफर कर दिया गया है। 

डीएसपी पधर मदनकांत शर्मा ने हादसे की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस टीम मौके पर पहुंच गई है और हादसे के कारणों का पता लगाने की काशिश की जा रही है।
Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com

Report:- HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए