पुल के नीचे मिली लाश, पेपर देने कॉलेज गई थी छात्रा

हिमाचल क्राइम न्यूज़ 
ब्यूरो कांगड़ा। विकास

खुंडियां में पालमपुर रोड पर धारनाला पुल के नीचे एक 19 वर्षीय युवती का शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई है. युवती पिछले दो दिन से लापता थी और उसकी पहचान शबनम पुत्री गुरदास राम निवासी मरहेड़ तहसील और थाना खुंडिया के रूप में हुई है.
विज्ञापन 
 बताया जा रहा है कि युवती खुंडियां कॉलेज में बीएससी प्रथम वर्ष की छात्रा थी और सोमवार को मैथ्स का पेपर देने कॉलज गई थी, लेकिन जब वह घर नहीं लौटी तो परिजन उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट लिखवाने थाना खुंडिया के लिए निकले.

परिजनों ने पुल के नीचे देखी लाश
इस बीच परिजनों ने खुंडियां में पड़ते एक पुल के नीचे बेटी को मृत अवस्था में पाया. इसकी सूचना लड़की के पिता ने पुलिस को दी, जिस पर थाना प्रभारी खुंडियां अश्वनी शर्मा सहित टीम मौके पर पहुंची और लड़की के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए देहरा अस्पताल भेज दिया.


पुलिस ने इस मामले को लेकर परिजनों सहित सभी के बयान कलमबद्ध कर सीआरपीसी 174 के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है. डी.एस.पी. ज्वालाजी तिलक राज ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि मृतक युवती का पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहा जा सकता है.


पेपर देने कॉलेज नहीं पहुंची थी युवती
बताया जा रहा है कि लड़की का शव खुंडियां से 3 या 4 किलोमीटर पीछे जखड़ू दुर्गपुल किनारे खड्ड में मिला है. पुलिस छानबीन में पता चला है कि युवती पेपर देने भी कॉलेज नहीं पहुंची थी, जिसकी पुष्टि कॉलेज में पता करने पर हुई है. वहीं लड़की कॉलेज से 3 या 4 किलोमीटर पीछे पुल के पास युवती कैसे पहुंची, इसे लेकर भी संशय बरकरार है. बहरहाल पुलिस की इस मामले को लेकर तफ्तीश जारी है.

Note:- अपने बिजनेस को आगे बढ़ाएं विज्ञापन लगाने हेतु संपर्क करें 8354800009 या मेल करें himachalcrimenews@gmail.com
Report:- HCN Correspondent
Himachal Crime News
 Bureau

Comments

जरा अन्य खबरों पर भी डाले नज़र

Tom Cruise: हॉलीवुड एक्टर टॉम क्रूज को मिलेगा ऑस्कर, लिस्ट में इन एक्टर्स के नाम भी हैं शामिल

सिरमौर: 75 साल कि बुजुर्ग महिला के साथ बलात्कार कर भागा आरोपी

नहीं मिलेगी सस्ती शराब और कटेंगे 1000 पेड़ और भी कुछ पढ़िए, मंत्री बैठक निर्णय

सरकारी राशन में हेराफेरी करते रंगेहाथों दबोचे, आरोपी चंपत…

ED: 80 करोड़ की बैंक जमा और डीमैट होल्डिंग्स फ्रीज; फॉरेक्स ट्रेडिंग एप मामले में प्रवर्तन निदेशालय का एक्शन

मुख्यमंत्री हेल्पलाइन पर फैसला कल, सीएम ने कल आईटी विभाग की बैठक बुलाई

आज का शब्द: हिमाद्रि और गोपालप्रसाद व्यास की कविता- नमामि मातु भारती !

मंडी:17 वर्षीय युवक ने लगाया फंदा, कुछ दिन बाद थी बहन कि शादी

विधायक विशाल नेहरिया पर आपराधिक मामला दर्ज़ नही करवाना चाहती: ओशिन HAS

पटेल ने कैसे हैदराबाद को भारत में मिलाया? जानिए